Homeआरा भोजपुरतरारीभोजपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

भोजपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

Sedaha Tarari: भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहे अवैध शराब निर्माण का उद्भेदन

  • हाइलाइट: Sedaha Tarari
    • तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरा, बिहार: भोजपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव में एक आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहे अवैध शराब निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर तरारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब और उसके निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए।

बरामदगी में 3.750 लीटर विदेशी शराब, लगभग 50 लीटर निर्मित देशी शराब, एल्युमिनियम के टोपा और डेकची (06 नग), स्टील के पाइप (06 नग), नीले रंग के बड़े ड्रम, एक गैस चूल्हा और 03 भरे हुए गैस सिलेंडर शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद, अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर आइसक्रीम फैक्ट्री परिसर को सील कर दिया गया है।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular