Homeबिहारपटनाबच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मोहा...

बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मोहा मन

Piplanwa: पटना के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत पिपलांवा स्थित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. जमील अहमद झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान बच्चों ने मार्च पास्ट किया।

jay kumar

मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ. जमील अहमद ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1950 हमारे देश में नया संविधान लागू हुआ था। इसके साथ ही हमारा देश भारत गणतंत्र बना। भारत का संविधान हमें अपने अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध दिलाता है।

इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक नृत्य और गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपना वक्तव्य दिया। संचालन विद्यालय के सहायक शिक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया।

Piplanwa: डाॅ.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय पिपलांवा में समारोहपूर्वक मना गणतंत्र दिवस

इस अवसर पर विद्यालय सह छात्रावास प्रबंधक अंकित कुमार, विद्यालय के शिक्षिका वंदना प्रसाद, प्रमिला ओझा, शंकर कुमार, विजय मजूमदार, अविनाश पाठक, गौतम कुमार, डॉ. सोनी गुप्ता, कुणाल किशोर गौरव, सुप्रिया कुमारी, रूबी कुमारी, तुलिका यादव, अनामिका कुमारी, निवेदिता तिवारी, पुष्पा मौर्या, अजय मौर्या, आकांक्षा तिवारी, पंकज कुमार, स्तुति, कल्पना कुमारी, शिप्रा गुप्ता, शिक्षकेतर कर्मचारी इंद्रदेव पासवान, मनोज कुमार, प्रहरी अंगद सिंह आदि उपस्थित थे।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular