Homeबिहारआराआरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में बसंत पंचमी महोत्सव

आरा शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में बसंत पंचमी महोत्सव

Basant Panchami festival: उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने हेतु सभी प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

  • हाइलाइट: Basant Panchami festival
  • बसंत पंचमी महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, 250 कलाकारो ने लिया भाग
  • लोक संगीत, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की हुई बेहतरीन प्रस्तुतियाँ
  • कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई
  • कार्यक्रम के दौरान कलाकार पेंशन योजना के बारे में दी गई जानकारी

आरा। शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में शनिवार को बसंत पंचमी महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 250 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया, जहाँ लोक संगीत, शास्त्रीय गायन एवं नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही इस कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षकों द्वारा चित्रकला, मूर्तिकला एवं फोटोग्राफी की भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

इस आयोजन को लेकर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऐसे आयोजन निरंतर कराए जाते हैं और आगे भी कराए जाएंगे, जिससे कलाकारों को मंच मिलने के साथ-साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि कला समाज में जुड़ाव उत्पन्न करने का सशक्त माध्यम है तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बिहार सरकार विद्यालय स्तर पर कला शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान कला एवं संस्कृति पदाधिकारी द्वारा आर्टिस्ट रजिस्ट्रेशन पोर्टल की जानकारी दी गई एवं कलाकार पेंशन योजना के बारे में बताया गया, ताकि अधिक से अधिक कलाकार इस योजना का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को प्रोत्साहित करने हेतु सभी प्रतिभागी कलाकारों को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (राजस्व प्रशाखा), सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular