HomeNewsबिहारआरा शिवगंज पोस्ट: शराब के नशे में धुत होकर पुलिसकर्मी के साथ...

आरा शिवगंज पोस्ट: शराब के नशे में धुत होकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट

Ara Shivganj Post: आरा शहर के शिवगंज पोस्ट पर रविवार की शाम शराब के नशे में धूत होकर पुलिस के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Shivganj Post
  • शराब के नशे में धुत होकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

आरा। शहर के शिवगंज पोस्ट पर रविवार की शाम शराब के नशे में धूत होकर पुलिस के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी स्वर्गीय शंभू तिवारी का 35 वर्ष से पुत्र रामेश्वर तिवारी है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।

इस संबंध में यातायात थाना के दारोगा अखिलेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि रविवार की रात शाम करीब सवा 7 बजे शिवगंज पोस्ट के पास टीम पहुंची, तो देखा कि एक व्यक्ति उपस्थित बल के साथ गाली-गलौज एवं कॉलर पकड़कर मारपीट कर रहा है।

उसे घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया। तो वह गृहरक्षक संजय सिंह एवं गृहरक्षक अमिताभ सिंह का लात-घूंसों से मारने लगा। तब उसे काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। दर्ज प्राथमिकी में शराब के नशे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के कार्य में बाधा उत्पन्न करने, मारपीट करने यूनिफॉर्म फाड़ने, गाली एवं धमकी देने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular