Homeबिहारआराआरा के शांति नगर में अरविंद उपाध्याय को बदमाश ने मारी चाकू,...

आरा के शांति नगर में अरविंद उपाध्याय को बदमाश ने मारी चाकू, जख्मी

Shanti Nagar Arrah: जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला वार्ड नंबर-10 निवासी स्व. परमेश्वर नाथ उपाध्याय के 45 वर्षीय पुत्र सह रिटायर एयरफोर्स सार्जेंट अरविंद उपाध्याय है।

  • हाइलाइट: Shanti Nagar Arrah
  • रिटायर एयरफोर्स सार्जेंट को मारी चाकू
  • जख्मी सार्जेंट का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • टाउन थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में मंगलवार की शाम घटी घटना

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले में मंगलवार की शाम रिटायर एयरफोर्स सार्जेंट को चाकू मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

Shanti Nagar Arrah: आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार जख्मी टाउन थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला वार्ड नंबर-10 निवासी स्व. परमेश्वर नाथ उपाध्याय के 45 वर्षीय पुत्र सह रिटायर एयरफोर्स सार्जेंट अरविंद उपाध्याय है। इधर, जख्मी सार्जेंट के जीजा अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वह ऑफिस से आकर अपने घर में थे। इस बीच उनके साले अरविंद उपाध्याय को एक युवक द्वारा चाकू मार दी गई। तब उनके परिवार वाला द्वारा फोन कर इसकी जानकारी उन्हें दी गई। जिसके बाद वह उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वह खून से लतपथ जख्मी हालत में पड़े हैं। तब उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी सार्जेंट के जीजा अजय कुमार शुक्ला ने धनजी नामक व्यक्ति पर अपने साले अरविंद उपाध्याय को चाकू मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका आरोपी व्यक्ति से एवं मोहल्ले के किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि आरोपी व्यक्ति द्वारा उन्हें चाकू क्यों मारी गई? इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

जख्मी इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि आपको लगने से जख्मी का खून काफी बह गया था। ऑपरेशन कर उसके डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है, उसे अभी ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular