Homeबिहारआरास्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को डीएम ने किया सम्मानित

स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को डीएम ने किया सम्मानित

DM Tanai Sultania: आरा,भोजपुर। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत स्वच्छता शुल्क संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड समन्वयकों को जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया द्वारा सम्मानित किया गया।

jay kumar

इस अवसर पर बताया गया कि स्वच्छता शुल्क संग्रहण अभियान के तहत पंचायतों में स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों के माध्यम से शुल्क संग्रहित किया जाता है, जिसका उपयोग स्वच्छता संरचनाओं के रखरखाव तथा कर्मियों के मानदेय भुगतान में किया जाता है। संग्रहण में सुधार के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह के मार्गदर्शन में 07 मार्च से 31 मार्च तक मिशन सहयोग अभियान चलाया गया।

DM Tanai Sultania ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बरहरा, पीरो एवं जगदीशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड समन्वयकों के साथ-साथ शीर्ष पांच ग्राम पंचायत—गरहनी का बराप, बरहरा का मटुकपुर, जगदीशपुर का कौरा, उदवंतनगर का एरौड़ा एवं संदेश का पांडुरा पंचायत —के स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं संबंधित मुखिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मार्च 2026 में जिले के 14 प्रखंडों द्वारा कुल 2,58,126 रुपये की राशि संग्रहित की गई, जिसमें बराप द्वारा 16,170 रुपये, मटुकपुर द्वारा 12,000 रुपये, कौरा द्वारा 11,970 रुपये, एरौड़ा द्वारा 8,150 रुपये तथा पांडुरा द्वारा 7,320 रुपये संग्रहित किए गए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर,श्रीमती गुंजन सिंह, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक एवं जिला स्वच्छता टीम उपस्थित रही।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular