Homeआरा भोजपुरपीरोभोजपुर: पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में पंखे से लटका मिला...

भोजपुर: पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में पंखे से लटका मिला युवक का शव

Hatpokhar Village: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में रविवार की सुबह पंखे से लटका मजदूर का शव बरामद हुआ है।

  • हाइलाइट: Hatpokhar Village
  • पंखे से लटका मिला मजदूर का शव, घर में मचा कोहराम
  • परिजन द्वारा आत्महत्या करने की कही जा रही बात
  • मौत का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में रविवार की सुबह घटी घटना

आरा,भोजपुर। जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव में रविवार की सुबह पंखे से लटका मजदूर का शव बरामद हुआ है। वही परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई।

जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के हाटपोखर गांव निवासी स्व. सुरेश राम का 42 वर्षीय पुत्र महावीर राम है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी शिमला देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular