Homeराजनीतसबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ करूंगी काम-इंदू देवी

सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ करूंगी काम-इंदू देवी

खबरे आपकी : आरा शहर की नवनिर्वाचित महापौर इंदु देवी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य करूंगी, उन्होंने अपनी जीत का श्रेय आरा शहर के 45 वार्डो की देवतुल्य जनता जनार्दन को दिया।

jay kumar

उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत लगा रहता है। हार-जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। महापौर, उपमहापौर तथा वार्ड पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों ने जी तोड़कर मेहनत किया।

इसमें जो सफल हुए हैं, उन्हें बधाई तथा जो सफल नहीं हुए हैं। उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। आप तन, मन से कार्य करते रहिए, निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी।

मैं सभी से आरा के विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा रखती हूं। सबके सहयोग से ही आरा शहर का चंहूमुखी विकास होगा।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular