Homeबिहारआराआरा मुफ्फसिल थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार कार्यक्रम

आरा मुफ्फसिल थाना परिसर में आयोजित हुआ जनता दरबार कार्यक्रम

Ara Muffasil Police Station: भोजपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम: आरा मुफ्फसिल थाना परिसर में जन शिकायतों का हुआ त्वरित निवारण।

jay kumar
  • हाइलाइट: Ara Muffasil Police Station
    • जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की सुनी शिकायत
    • त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज द्वारा गुरुवार को मुफस्सिल थाना परिसर में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर उनसे वार्ता कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राज ने धैर्यपूर्वक आम जनता से जुड़े विभिन्न मामलों को सुना। उन्होंने शिकायतों की गंभीरता को समझते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ara Muffasil Police Station: पुलिस अधीक्षक राज ने शिकायतों का किया त्वरित समाधान

जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, घरेलू विवाद और दहेज उत्पीड़न से संबंधित आए। इसके अतिरिक्त, कुछ मामले पहले से दर्ज किए गए केसों से भी संबंधित थे, जिनमें शिकायतकर्ताओं ने जाँच में तेजी लाने या किसी विशेष पहलू पर ध्यान देने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जाँच एवं समाधान के लिए निर्देश जारी किए।

पुलिस अधीक्षक राज ने इस अवसर पर कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है, ताकि पुलिस का कामकाज अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बन सके।

यह कार्यक्रम विगत 11 दिसंबर से विभिन्न चरणों में सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है और अब तक आम लोगों को इससे काफी फायदा हुआ है। पुलिस अधीक्षक स्वयं उनके शिकायतों का निवारण कर रहे है। इस पहल से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और सम्मान बढ़ा है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक का अगला जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम 20 दिसंबर (शनिवार) को पीरो थाना में आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत, 25 दिसंबर (गुरुवार) को उदवंतनगर थाना में और फिर 27 दिसंबर (शनिवार) को जगदीशपुर थाना में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आम जनता से संबंधित समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का एक बेहतरीन अवसर है। जिससे उन्हें बिना किसी अनावश्यक विलंब के न्याय मिल सके।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular