Wednesday, February 18, 2026
No menu items!
HomeNewsआरा में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आरा में चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

आरा। ara शहर के चंदवा सूर्य मंदिर के समीप नवादा थाना की पुलिस ने शनिवार को चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पल्सर बाइक बरामद की गयी है।

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवकों में ara शीतल टोला निवासी राहुल कुमार और श्रीटोला में रहने वाला उतम पासवान शामिल हैं। उतम पासवान मूल रूप से शाहपुर के करनामेपुर का निवासी है।

नवादा थाना पुलिस ने चंदवा सूर्य मंदिर के समीप से किया गिरफ्तार

वेब लिंक के माध्यम से मीठापुर एवं आर ब्लाॅक को जोङने वाली उपरिगामी पुल का हुआ शिलान्यास

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष संजीव कुमार द्वारा लॉकडाउन व विधि-व्यवस्था को लेकर शनिवार को ara चंदवा सूर्य मंदिर के पास वाहन चेकिंग लगाया गया था। इस दौरान पुलिस को देख चंदवा मोड़ की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक भागने लगे।

इस पर ara पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया और बाइक की जांच की गयी। इस क्रम में चेसिस नंबर के कुछ भाग पर वेल्डिंग किया हुआ मिला। वहीं दोनों युवकों द्वारा बाइक से संबंधित कोई कागजात भी नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में थाना इंचार्ज के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें दोनों पर चोरी की बाइक रखने व उपयोग का आरोप लगया गया है।

योगदान करने के बाद बोले भोजपुर के नये एसपी हर किशोर राय

एसपी ने ARA आरा जिले के सभी बड़े शराब माफियों को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी कर दिया

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular