Homeबिहारआराआरा के आभूषण दुकान में तोड़फोड़, सीसीटीवी भी तोड़े

आरा के आभूषण दुकान में तोड़फोड़, सीसीटीवी भी तोड़े

Arrah jewellery shop: एसडीपीओ वन बोले: दोनों पक्ष दुकान पर बैठकर कर रहे थे बातचीत, बिगड़ी बात तब हुई तोड़फोड़

jay kumar
  • हाइलाइट: Arrah jewellery shop
  • आभूषण दुकान में तोड़फोड़, सीसीटीवी भी तोड़े
  • शहर के गोपाली चौक मंगलवार अपराह्न 3 बजे की घटना
  • पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी
  • दुकानदार बोला: सारा हिसाब हो गया था चुकता,
  • जेवर लेने के लिए बना रहे थे दबाव

आरा। शहर के गोपाली चौक स्थित जैन आर्नामेंट्स आभूषण दुकान में मंगलवार को अपराह्न 3 बजे दर्जनभर लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने एवं धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अफरा-तफरी मची रही। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग भाग निकले। मामला पैसे के लेनदेन का बताया जा रहा है।

सूचना पाकर सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह मौके पर पहुंचकर छानबीन किए। इस संबंध में भुक्तभोगी दुकानदार द्वारा स्थानीय थाने में दो नामजद तथा दस अज्ञात के विरुद्ध लिखित आवेदन नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया है।

इस संबंध में जैन आर्नामेंट्स के प्रोपराइटर निखिल जैन ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले सूदी-किस्ती कारोबारी हैं। उनके साथ काफी पहले पैसे का लेन-देन हुआ था। उसका सारा हिसाब चुकता कर दिया गया था। बावजूद इसके वे लोग निरंतर दबाव बनाते थे। जब वह अपनी बातों को उनके सामने रखते थे, लेकिन वे बात मानने को तैयार नहीं थे। उन लोगों का कहना था कि मेरा सूद का पैसा बाकी है। जबकि उनसे कहा गया कि सारा हिसाब का चुकता कर दिया गया है।

इसी बीच वे लोग मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे आए और जेवर मांगने लगे। जब उन्होंने कहा कि मैं जेवर नहीं दे सकता हूॅं, तो उन्होंने कैमरा तोड़ दिया। उसके बाद दूकान में लगे ग्लास वगैरह को छोड़ दिया। उनकी नीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह किसी तरह दूकान से हटकर जान बचाए।

प्रोपराइटर ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाना में मोनू और मुकेश को नामजद व अन्य 10 अज्ञात के विरुद्ध लिखित आवेदन स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया है।

इधर, सदर एसडीपीओ वन राजकुमार ने बताया कि गोपाली चौक स्थित आभूषण दुकान के प्रोपराइटर निखिल जैन के यहां मसाढ़ के रहने वाले लोग आपसी लेन देन को लेकर आए हुए थे। बातचीत के क्रम में विवाद गहरा गया, उनके द्वारा तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में भुक्तभोगी दुकानदार द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular