Homeबिहारआराआरा के गौसगंज गांगी बांध बगीचा में पिस्टल से फायरिंग कर रहे...

आरा के गौसगंज गांगी बांध बगीचा में पिस्टल से फायरिंग कर रहे दो गिरफ्तार

Gausganj Gangi: नगर थाना पुलिस की टीम ने रविवार को आरा के गौसगंज गांगी बांध बगीचा के समीप फायरिंग कर दहश्त फैला रहे दो युवकों को घर दबोचा।

jay kumar
  • हाइलाइट: Gausganj Gangi
  • फायरिंग कर दहशत फैला रहे दो गिरफ्तार
  • नगर थाना पुलिस की टीम ने गांगी के पास से किया गिरफ्तार

आरा। नगर थाना पुलिस की टीम ने रविवार को गांगी बगीचा के समीप फायरिंग कर दहश्त फैला रहे दो युवकों को घर दबोचा। पकड़े गए दोनों युवको में एक बडहरा थाना क्षेत्र के बड़हरा काली मंदिर निवासी सूरज कुमार तिवारी का पुत्र आदित्य राज तिवारी तथा दूसरा आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी स्वर्गीय भीम यादव का पुत्र धर्मेंद्र कुमार है। आदित्य राज तिवारी वर्तमान में गांगी पेट्रोल पंप के पास किराए के मकान में रहता है।

बताया जाता है कि रविवार की अपराह्न करीब 3:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांगी बांध के पास बगीचा में कुछ युवक फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं। सूचना के सत्यापन उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस ने खदेडकर दबोच लिया। गिरफ्तार आदित्य राज तिवारी के पास एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसका लॉक खोला गया।

मोबाइल में आदित्य तिवारी एवं धर्मेंद्र कुमार का पिस्टल, कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ खतरनाक ढंग से प्रदर्शित करते हुए वीडियो एवं फोटो पाया गया। तत्पश्चात पिस्टल एवं कट्टा के संबंध में उनसे पूछताछ किया गया, तो उन लोगों ने बताया उक्त पिस्टल कट्टा एवं कारतूस छोटकी सिंगही निवासी गजेंद्र सिंह के पुत्र अभी कुमार द्वारा दिया गया था, जिसे बाद में अभी कुमार को वापस कर दिया गया।

इस संबंध में नगर थाना के दारोगा नुमान अली के लिखित आवेदन के आधार पर गिरफ्तार और फरार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में तीनों पर आर्म्स एक्ट की धारा लगाई गई है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular