Monday, May 12, 2025
No menu items!
HomeNewsआरा में सड़क हादसे में पंचायत समिति सदस्या की मौत, घर में...

आरा में सड़क हादसे में पंचायत समिति सदस्या की मौत, घर में मचा कोहराम

BDC Anita Devi इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसने तोड़ा दम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरेयां गांव के समीप गुरुवार की दोपहर घटी घटना

आरा। आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरेयां गांव के समीप गुरुवार की दोपहर सड़क हादसे में एक महिला BDC Anita Devi की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी अयोध्या पासवान की 30 वर्षीया पत्नी अनीता देवी है। वह पिरौंटा पंचायत की बीडीसी थी।

मृतका के परिजनों ने बताया कि वह आज दोपहर BDC Anita Devi अपने लड़के का जन्मदिन मनाने के लिए अपने पति एवं बच्चे के साथ बाइक से गड़हनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव अपने मायके जा रही थी। उसी बीच गरेयां गांव के समीप वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन परिजन अभी उसे पटना ले जाने के लिए तैयारी ही कर रहे थे। तभी उसने सदर अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इसके बाद परिजन ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने में जुट गयी। बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र अंकित,अभय,अंकुश व दो पुत्री भाग्यश्री एवं अंकिता है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

भोजपुर जिले के ख्वासपुर ओपी पुलिस की टीम ने दस लाख रूपए नकदी बरामद किया

भोजपुर में लूटपाट और गोली मार भाग रहे तीन अपराधियो को पुलिस ने देसी पिस्टल,चाकू एवं तीन गोलियां के साथ दबोचा

भोजपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है जुलाई माह के बाद पुलिस ने 47 हथियार और 160 गोलियां बरामद कर चुकी है

आरा में पुलिस ने ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेन से 179 कछुओं के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार किया है

शोभा देवी के पुत्र राकेश ओझा ने कहा है कि कुछ लोग उनके माता के नामांकन व जनता के व्यापक समर्थन से बौखला गए है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!