Homeबिहारआरा भोजपुरआग की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, घर में मचा...

आग की चपेट में आने से वृद्धा की मौत, घर में मचा कोहरम

Bhadsera village Tarari आरा: भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के भदसेरा गांव में रविवार की सुबह आग की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतका भदसेरा गांव निवासी ललन सिंह की 60 वर्षीया पत्नी देवमुनी देवी है।

Bhadsera village Tarari -तरारी थाना क्षेत्र के भदसेरा गांव में आज रविवार की सुबह घटी घटना

इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम

स्वतंत्रता संग्राम और वीर कुंवर सिंह के वीरता का गवाह है गंगानदी का शिवपुर घाट

मृतका के परिजनों ने बताया कि वह सुबह कमरे का दरवाजा बंद कर बोरसी पर अलाव सेक रही थी। उसी दौरान उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। जब परिजनों ने देखा तो उन्हें इलाज के लिए तरारी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल ले आये। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में ही दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को वापस गांव ले गए।

पति के दोस्त से महिला को हुआ प्यार, प्रेमी संग फरार

बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्र पिंटू, उपेंद्र, छठु व दो पुत्री रीना देवी एवं किरण देवी है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular