Homeबिहारआरा भोजपुरपंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक के पिता, क्षेत्र में शोक की...

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक के पिता, क्षेत्र में शोक की लहर

Bhuvaneshwar Singh of Lasadhi आरा: भोजपुर जिला के सन्देश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाई विजयेंद्र यादव और अरुण यादव के पिता भुवनेश्वर सिंह के निधन के बाद गुरुवार को उनके पैतृक गांव लसाढ़ी में दाह संस्कार किया गया। पूर्व विधायक अरुण यादव ने अपने पिता की मुखाग्नि दी। दिवंगत भुवनेश्वर सिंह की बहू किरण देवी फिलहाल क्षेत्र से विधायक हैं, जो अरुण यादव की पत्नी हैं।

jay kumar

मालूम हो कि पूर्व विधायक के पिता भुवनेश्वर सिंह की तबीयत बुधवार को बिगड़ी थी‌। जब तक घर के लोग समझ पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वे 92 वर्ष के थे। भुवनेश्वर सिंह (Bhuvaneshwar Singh of Lasadhi) सेना में ऑडिटर के पद पर नौकरी करते थे। लगभग तीस वर्ष पहले नौकरी से रिटायर्ड होकर अपने पैतृक गांव लसाढ़ी रहते थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

उनके तीन पुत्र है। बड़े विजयेंद्र यादव, दूसरे धर्मेंदर यादव और तीसरा अरुण यादव है। मृत्यु के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। लोग जहां भी रहे शोक संवेदना प्रकट करने के लिए उनके आवास पर लोगों के पहुँचने का तांता लग गया।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular