HomeNewsबिहारसड़क हादसे में जख्मी भोजपुर पुलिस बल के जवान की मौत

सड़क हादसे में जख्मी भोजपुर पुलिस बल के जवान की मौत

Chandan Kumar-भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाने में था कार्यरत

पटना के निजी अस्पताल में गुरुवार की सुबह तोड़ा दम

मृतक जवान रोहतास जिला निवासी चंदन कुमार

खबरे आपकी आरा। सड़क हादसे में जख्मी एक पुलिस जवान की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने गुरुवार की सुबह पटना के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को लेकर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के अनुसार मृतक जवान रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के डुमरिया पंचायत अंतर्गत दियरा बांध गांव निवासी रूपलाल पासवान का पुत्र Chandan Kumar चंदन कुमार है। वह भोजपुर के जगदीशपुर थाने में पुलिस जवान के रूप में कार्यरत था।

पढ़ें- एसडीपीओ के जांच रिपोर्ट पर एसपी ने की कार्रवाई,दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा करने की मांग

धनगाई थाना के समीप बीते 1 सितंबर की सुबह घटी थी घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बीते 1 सितंबर की सुबह बाइक द्वारा अपने घर से वापस जगदीशपुर थाना आ रहा था। इसी बीच आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर धनगाई थाना के समीप अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया था।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पटना के स्थानीय थाना द्वारा उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

2013 में बिहार पुलिस में हुआ था बहाल
बताया जाता है कि मृतक जवान वर्ष 2013 में बिहार पुलिस में जवान के रूप में बहाल हुआ था एवं वर्तमान में वह जगदीशपुर थाने में पोस्टेड था।घटना के बाद मृतक जवान के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने..

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular