Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsआरा में लोडेड हथियार और गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा...

आरा में लोडेड हथियार और गोली के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

Charkhamba Gali Ara-नगर थाना क्षेत्र के चरखंभा गली के पास शनिवार की रात पकड़ा गया बदमाश

गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देसी पिस्टल, एक कट्टा और दस गोली बरामद

बाइक और मोबाइल जब्त, फरार बदमाश की धरपकड़ को छापेमारी तेज

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

खबरे आपकी आरा शहर के चारखंभा गली मोड़ के पास से पुलिस ने शनिवार की रात हथियार और गोली के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, एक देसी कट्‌टा और दस गोलियां बरामद की गयी है। उसकी यामहा आर-15 बाइक और मोबाइल भी जब्त किया गया है। पकड़ा गया बदमाश नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी बिट्‌टू यादव है। हालांकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। उसकी पहचान शिवगंज निवासी जय प्रकाश शर्मा के रूप में की गयी है। इसे लेकर दोनों के खिलाफ नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस किया गया है।

पढ़े- कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात नगर थाने के एएसआई नागेंद्र कुमार पासवान रात्रि गश्ती में निकले थे। करीब 12 बजे चरखंभा गली के पास पहुंचे, तो शिवगंज की तरफ ने तेज गति से आती बाइक दिखी। पुलिस द्वारा उसे रोकने का इशारा किया, तो बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। इसी क्रम में बाइक गिर पड़ी और बिट्‌टू यादव को पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला।

Charkhamba Gali Ara
चारखंभा गली आरा – हथियार गोली के साथ बिट्‌टू यादव गिरफ्तार

पढ़े- क्यों कहते है नितीश कुमार को देश के ‘एक्सपेरिमेंटल लीडर’एक नजर इधर भी

Charkhamba Gali Ara – तलाशी के दौरान बिट्‌टू यादव के  कमर से लोडेड देसी पिस्टल मिला। उसकी मैगजीन में 7.65 एमएम की पांच गोलियां थी। वहीं झोले से एक देसी कट्‌टा और पांच गोलियां बरामद की गयी। उसके द्वारा बाइक का भी कागजात नहीं दिखाया गया। उसके बाद बिट्‌टू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रात में हथियार लेकर जाने के कारणों का पता लगा रही है। साथ ही उसका आपराधिक बैकग्राउंड भी खोज रही है। इधर, फरार जयप्रकाश शर्मा की धरपकड़ को लेकर सघन छापेमारी भी की जा रही है।

पढ़े- घूसखोर सीडीपीओ को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular