Homeबिहारआरा भोजपुरजगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

जगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

Jagdishpur Block: भोजपुर जिलाधिकारी द्वारा जगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण: विकासात्मक कार्यों की समीक्षा एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

  • हाइलाइट: Jagdishpur Block
    • नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान संचालित करने का निर्देश

आरा, बिहार। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जगदीशपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी ने विकासात्मक परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में स्थापित सभी सोलर स्ट्रीट लाइट्स पूर्णतः क्रियाशील रहें। यदि किसी लाइट में मरम्मत की आवश्यकता हो, तो उसे संबंधित एजेंसी के माध्यम से तत्काल दुरुस्त कराया जाए। पंचायत स्तर पर पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने और अन्य लंबित योजनाओं पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवास योजना से संबंधित लंबित मामलों का सत्यापन शीघ्र पूरा कर पात्र लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। अंचल अधिकारी को सभी लंबित म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) एवं परिमार्जन मामलों का समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए।

नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान संचालित करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या गतिविधि को रोकने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर, अंचल अधिकारी जगदीशपुर एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular