Homeबिहारआरा भोजपुरगर्दन में लगी गोली से जख्मी का ऑपरेशन कर डॉ. विकास ने...

गर्दन में लगी गोली से जख्मी का ऑपरेशन कर डॉ. विकास ने बचायी जान

Birahimpur Mor shooting-जख्मी का ऑपरेशन कर डॉ. विकास ने निकाली गोली

jay kumar

खबरे आपकी आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर मोड़ के समीप सोमवार को अपराधियों के गोली से जख्मी युवक का इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी क्लीनिक में कराया गया। चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने जख्मी का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान उसके गर्दन में लगी गोली के बुलेट को निकाला गया।

चिकित्सक डाॅ. विकास ने बताया कि जख्मी मुन्ना को दाहिने तरफ गर्दन में गोली लगी थी। जो अंदर फंसी थी। करीब एक घंटे तक चले आपरेशन के बाद गोली का बुलेट निकाल दिया गया। मरीज को होश में आ गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है। उसे अस्पताल के वार्ड में ही भर्ती कर दिया गया है।

Birahimpur Mor shooting

Birahimpur Mor shooting- तीन लोगों पर हथियारबंद अपराधियों ने की थी फायरिंग

बता दें कि सोमवार की दोपहर बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर के समीप हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार तीन लोगों पर फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से टाउन थाना क्षेत्र के बिन टोली निवासी किशन बिन उर्फ कृष्णा बिन की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त मुन्ना के गर्दन में गोली लग गई। उसका इलाज चल रहा है। जबकि एक अन्य साथी बाल-बाल बच गया।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

 पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular