HomeNewsबिहारशादी के डेढ़ माह बाद ही सरिता का उजड़ गया सुहाग

शादी के डेढ़ माह बाद ही सरिता का उजड़ गया सुहाग

Ujiyar Tola Ara – आरा के युवक की बक्सर में सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल

आरा-मोहनियां हाईवे पर सोनवर्षा थाना के कड़सर गांव के पास हुआ हादसा

दाल बेच कर बाइक से लौट रहे दोनों युवकों को पिकअप ने मारी ठोकर

जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा-मोहनियां नेशनल हाईवे पर सोनवर्षा थाना क्षेत्र के कड़सर गांव के पास सड़क हादसे में आरा के एक युवक की मौत हो गयी। इस हादसे में उसका दोस्त भी जख्मी हो गया, जिसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। दाल बेचकर बाइक से लौट रहे दोनों युवकों को एक पिक अप ने ठोकर मार दी। हादसा शुक्रवार की दोपहर को हुआ।

जानकारी के अनुसार मृतक दुलारचंद बिंद आरा के टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला (Ujiyar Tola Ara) निवासी स्व. शुभ दयाल बिंद का 20 वर्षीय पुत्र था। जख्मी उसी मोहल्ले का नंदू बिंद का 22 वर्षीय पुत्र मंजी बिंद है। दोनों बाइक से घूम-घूमकर दाल बेचते थे। जख्मी मंजी बिंद ने बताया कि वह दोनों शुक्रवार की सुबह बाइक से दाल बेचने रोहतास जिले के मलियाबाग गए थे। दोपहर में दोनों दाल बेचकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी बीच कड़सर गांव के समीप सामने से आ रही एक पिकअप ने सामने से उनके बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां दुलारचंद बिंद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

पढ़ें-बापू के ऐतिहासिक भोजपुर आगमन को सौ वर्ष हुए पूरे

पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

Ujiyar tola ara -sarita
शादी के डेढ़ माह बाद ही सरिता का उजड़ गया सुहाग

22 मई को हुई थी शादी, डेढ़ माह बाद ही सरिता का उजड़ गया सुहाग

Ujiyar Tola Ara – तेज रफ्तार के कहर ने एक नवविवाहिता का सब कुछ छीन लिया। शादी के महज डेढ़ माह बाद ही उसका सुहाग उजाड़ दिया। अभी उसके हाथों की मेहंदी के सूर्ख लाल रंग अभी छूटे भी नहीं थे, कि विधवा हो गयी। बताया जाता है कि दुलारचंद बिंद की इसी साल 22 मई को सरिता के साथ हुई थी। दोनों अभी नयी जिंदगी की ठीक से शुरुआत भी नहीं कर सके थे। तभी सरिता का पति का साथ हमेशा के लिये छुट गया। इससे सरिता पूरी तरह बेहाल थी। पति के वियोग में रो-रोकर उसका बुरा हाल था। उसकी चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया था। बताया जाता है कि दुलारचंद बिंद अपने चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सरिता देवी, तीन भाई और एक बहन है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।

पढ़ें-एनकाउंटर में मारा गया हीरो बनने की राह पर चल पड़ा मोस्ट वांटेड कुख्यात छोटू मिश्रा 

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular