Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा में विवाद को लेकर फायरिंग, दो को लगी गोली

आरा में विवाद को लेकर फायरिंग, दो को लगी गोली

घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

घायलों का चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने किया ईलाज

Firing over dispute in Ara two shot

jay kumar

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटी

रिपोर्टः मो. वसीम
बिहार।आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला में मंगलवार की दोपहर दो पक्षो में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान ठेला चालक समेत दो लोगों को गोली लग गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घायलों में जवाहर टोला निवासी विनोद पासवान एवं सुनील पासवान है। जख्मी विनोद पासवान ठेला चालक है। उसके दाएं जांघ में गोली लगी है। जो आर-पार हो गई है। वहीं सुनील पासवान के पैर में नीचे गोली लगने की बात सामने आ रही है। जख्मी का इलाज चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने किया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मामला रास्ते को लेकर विवाद का है।

Firing over dispute in Ara two shot 1

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular