Homeस्वास्थ्यपांच दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

पांच दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Pulse Polio – आगामी 3 दिसंबर तक चलेगा सघन पल्स पोलियो अभियान

डीएम रोशन कुशवाहा, सीएस एलपी झा ने संयुक्त रूप से नवजात को पिलाई पोलियो की खुराक

Pulse Polio आरा। शहर के चंदवा स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को अनुराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ हुआ। डीएम रोशन कुशवाहा एवं सिविल सर्जन डॉ. एलपी झा ने संयुक्त रुप से नवजात बच्चे को दो बुंद पोलियों की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। जिसमें एसआरटीएल डाॅ. उज्जवल सिन्हा, एसएमओ डाॅ. आशीष, एसएमसी कुमुद रंजन मिश्रा, डाॅ. इरफान आदि थे।

सिविल सर्जन डॉक्टर एलपी झा ने बताया कि यह अभियान 29 नवंबर से 3 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को  पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। डीआईओ डाॅ. एसके सिन्हा ने बताया कि इस बार भोजपुर जिले में पल्स पोलियों अभियान के दौरान 0-5 वर्ष तक के लगभग 407405 बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1165 हाउस टू हाउस टीम, 132 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम, 405 सुपरवाइजर को लगाया गया है।

भोजपुर में धान काटने गयी पत्नी की हसुआ से गला रेत की हत्या, पति गिरफ्तार

डाक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में 5% की सीमा को तत्काल हटाने की पुरजोर मांग

लोकतंत्र में संविधान की महत्ता विषय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular