Homeबिहारआरा भोजपुरमहिला की आवासीय रैयती जमीन में लगा दी गयी बड़ी पाइप

महिला की आवासीय रैयती जमीन में लगा दी गयी बड़ी पाइप

Jagdishpur Jungle Mahal आरा: भोजपुर जिले के जगदीशपुर के उतरवारी जंगल महाल मौजा में एक महिला की रैयती जमीन में पाइप (कनभट) लगा दिया गया है। वह जमीन आवासीय प्लॉट है, जिस पर मकान बनाया जाना है। इसे लेकर बक्सर के बराडी की रहने वाली रामदुलारी देवी ने एनएचएआई पीआईयू के प्रबंध निदेशक, डीएम और एसपी सहित अन्य वरीय अफसरों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी है।

jay kumar

Jagdishpur Jungle Mahal – मकान में पानी आने की आशंका

उसमें कहा गया कि आरा से पडरिया प्रोजेक्ट जमीन के आगे पाइप कनभट लगाये जाने से उसके घर में पानी आने की आशंका है। आवेदन में महिला द्वारा कहा गया है कि उस जमीन के बगल में ही सरकारी पइन है। इसके बाद भी उनकी जमीन के सामने पाइप कलभट लगा दिया गया है। इससे उनकी मकान में पानी आने की आशंका है। उस जमीन पर मकान का निर्माण करना है। ऐसे में पाइप कनभट लगाने से घर बनाना मुश्किल है। आवेदन मिलने के बाद एनएचएआई के प्रबंध निदेशक द्वारा जांच के आदेश दिये गये हैं।

आरा शहर में पार्किंग और नो पार्किंग जोन के प्रस्ताव पर नगर निगम की स्वीकृति

Ram temple construction fund हेतु रामलीला समिति एवं आरा व्यवसायियों की संयुक्त बैठक

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular