Homeबिहारआरा भोजपुरआरा: दो वाहनों से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर...

आरा: दो वाहनों से भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Prohibition Police Station Sadar: भोजपुर जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा।

jay kumar
  • हाइलाइट: Prohibition Police Station Sadar
  • कुल 2400 पीस में 508.800 लीटर विदेशी शराब जप्त
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 6 लाख के आँका गया
  • उत्तर प्रदेश से छपरा की ओर ले जाया जा रहा था जब्त शराब

आरा। जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से दो वाहनों से भारी मात्रा में विदेशी शराब छपरा (बिहार) की ओर ले जाया जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 19 मई को वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर क्रमशः गीधा थाना क्षेत्र के गीधा ओवरब्रिज के पास से एक इनोवा कार (निबंधन संख्या अंकित नहीं ) से 249.600 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

Prohibition Police Station Sadar : मारुती स्विफ्ट डिजायर कार से 259.200 लीटर विदेशी शराब बरामद

वही गीधा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायमनगर ओवर ब्रिज के पास से एक मारुती स्विफ्ट डिजायर कार से 259.200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। कार पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित था। टीम ने इस दौरान वाहन के चालक यूपी के वाराणासी जिले के जैतपुरा थाना अंतर्गत लाट सरैया अमरपुर बटलोहिया गांव निवासी पीर मोहम्मद के पुत्र दिलदार खान को गिरफ्तार कर लिया। उसे अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

उक्त वाहनों से कुल 2400 पीस में 508.800 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 6 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से छपरा की ओर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम् कुमार झा, एएसआई रवि कुमार एवं एएसआई राज कुमार राजा के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular