Homeराजनीतजदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

Upendra Kushwaha -शाहपुर के इटवा के समीप गाजे-बाजे के साथ किया गया स्वागत

छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह के नेतृत्व में हुआ स्वागत

आरा। जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ( Upendra Kushwaha) के दो दिवसीय भोजपुर यात्रा को लेकर छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह के नेतृत्व में शाहपुर के इटावा गांव के समीप गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। स्वागत समारोह के बाद सैकड़ों मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनो के काफिले के कार्यकर्ता में शामिल हुए। स्वागत से उपेंद्र कुशवाहा काफी गदगद दिखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Upendra Kushwaha
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत

पढ़ें- एक ऐसा थाना जहाँ अपनी कुर्सी पर नही बैठते थानेदार

इस मौके पर छात्र जदयू जिलाध्यक्ष आजाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह बबुआन, जिला प्रवक्ता शत्रुध्न वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आर्यन कुमार, बिहिया प्रखंड अध्यक्ष हिमांशू रंजन, शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष अग्निवेष स्वामी, उदंतपुर प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ओझा, रोहित ओझा, ऋषिकेश आनंद, मोहम्मद शाहरुख, देव शर्मा, पंकज पांडेय, विकाश सिंह, रूपेश सिंह सहित कई जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

पढ़ें- बैंक डकैती और जेवर व्यवसायी से दस लाख के जेवर लूट में अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर के पात्रता रखने वाले लाभुकों को तक पहुंचना ही सरकार की उपलब्धि मानी जाती है। हम और हमारे कार्यकर्ता योजनाओं को उन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए लाभुकों को ज्यादा परेशानी नही उठानी पड़ी। कार्यकर्ताओ की बातों को सुनना पड़ेगा। उक्त बातें जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कही। स्थानीय कार्यकर्ताओ व नेताओं ने जन संवाद के दौरान पूर्व मंत्री को स्थानीय स्तर पर आने वाले समस्याओं से खुलकर अवगत कराया।

जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे

पूर्व मंत्री ने भी कार्यकर्ताओ की बातों को पूरी को अभिभावक की तरह सुनी और आश्वासन दिया कि आप जनता की आवाज है आपकी आवाज को सुनना पड़ेगा। श्री कुशवाहा के शाहपुर पहुंचते ही जदयू कार्यकर्ताओ व नेताओं ने कई टोलियां बनाकर ढोल नगाड़ों के फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओ के साथ जन संवाद को लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल हरिनारायण उच्च विद्यालय में पहुंचने पर उन्हें जिलाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

स्वागत करते विधान पार्षद राधा चरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, विजेंद्र यादव

कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे व संचालन जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय कुमार पांडे ने किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद मीना सिंह, विधान पार्षद राधा चरण साह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, विजेंद्र यादव सहित कई नेताओं द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में मनु पाठक, झूलन गोंड, विजय कुमार पांडे,प्रिंस सिंह बजरंगी, अशोक प्रजापती, पपु चौबे, हीरालाल गुप्ता, उज्ज्वल सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, धर्मेंद्र राम, अमरकांत सिन्हा, श्याम सुंदर कुशवाहा, संजय चौधरी, श्रीकांत राम, उत्तम गुप्ता, ब्रजेश ओझा, दीपक कुमार वर्मा, सुरेश राय, चंचल ओझा, सुनील मिश्र, शिवशंकर सिंह, नीरज कुमार श्रीवास्तव व दिलीप सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पढ़ें- अस्पताल आते-आते वीभत्स कैसे हो गया शव? एसपी के आदेश पर पुलिस तफ्तीश शुरू

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular