Homeराजनीतजनता को दिग्भ्रमित करने निकले है उपेंद्र कुशवाहा- जाप

जनता को दिग्भ्रमित करने निकले है उपेंद्र कुशवाहा- जाप

Bhaie Dinesh बोले: बिहार की जनता को दिग्भ्रमित करने वास्ते उपेंद्र कुशवाहा की ये छलावा यात्रा है

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक (जाप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक दिनेश कुमार सिंह (भाई दिनेश) ने जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा के बिहार जन संवाद यात्रा पर कड़ी प्रतिक्रिया देते कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बिहार की जनता को दिग्भ्रमित करने निकले है। ये जन संवाद यात्रा नही बल्कि छलावा यात्रा है।

पढ़ें- एक ऐसा थाना जहाँ अपनी कुर्सी पर नही बैठते थानेदार

जन संवाद यात्रा अगर सही रूप में देखें तो जनता की समस्याओं को जानना होता है परंतु शाहाबाद के रोहतास, कैमूर,बक्सर होते भोजपुर आ रहे उपेंद्र कुशवाहा ने जनता के समस्याओं को जानने के बजाएं ध्वस्त सरकारी योजनाओं का खूब बखानी कर रहे है। उपेंद्र कुशवाहा ये जानने का प्रयास क्यो नही करते कि नहर में पानी नही औऱ नलकूपों की खराब स्थिति क्यों है। किसानों की लाइफ लाइन कटेया नहर, बिहिया नहर,नारायणपुर रजवाहा,हेतमपुर रजवाहा, सिकरिया माइनर,कोइलवर नहर या आरा लाइन को क्यों नही देखते।

पढ़ें- बैंक डकैती और जेवर व्यवसायी से दस लाख के जेवर लूट में अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Bhaie Dinesh
Bhaie Dinesh बोले: बिहार की जनता को दिग्भ्रमित करने वास्ते उपेंद्र कुशवाहा की ये छलावा यात्रा है

जाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता Bhaie Dinesh ने पूछा क्या उपेंद्र कुशवाहा थाना, ब्लॉक, अनुमण्डल, जिला कार्यालय , अस्पताल मे बढ़ते भराष्टाचार् पर आम जनता से संवाद करेंगे?
राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और सामाजिक सगठन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पदाधिकारी कैसा ब्यव्हार् करते है इस पर संवाद स्थापित करेंगे?
घर- घर नलजल योजना पदाधिकारियों के भरष्टाचार का भेट चढ़ गया क्या उसके लिए संवाद स्थापित करेंगे?
किसानों के निजी बोरिंग पर बिजली पहुचाने का कार्य तीन वर्षों से चल रहा है लेकिन 20 प्रतिशत भी किसानों के निजी बोरिंग पर बिजली नही पहुचा क्या इसके लिए किसानों से संवाद करेंगे?
शाहाबाद धान का कटोरा कहा जाता है लेकिन आप शाहाबाद घूमने के बाद किसानों से संवाद नही , नहर, नलकूप को देखने का प्रयास नही तो यह संवाद यात्रा जनता के साथ छलावा ही साबित हुआ कहा जा सकता है।

पढ़ें- अस्पताल आते-आते वीभत्स कैसे हो गया शव? एसपी के आदेश पर पुलिस तफ्तीश शुरू

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular