Homeबिहारआराआरा के सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप हुई घटना

आरा के सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप हुई घटना

Kariman Singh Sanjoyal: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Kariman Singh Sanjoyal
  • बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
  • मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने किया रोड जाम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह बेलगाम स्कार्पियो ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे एक ही घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहे उनके दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया।

उधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने मुआवजे की मांग व आरोपी चालक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर सपना सिनेमा मोड़ सूर्य मंदिर के समीप रोड जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा।

Kariman Singh Sanjoyal : मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोयल गांव निवासी

सूचना पाकर टाउन एवं ट्रैफिक थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक सिन्हा थाना क्षेत्र के संजोयल गांव निवासी चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह है। वह पेशे से चालक थे एवं ट्रांसपोर्ट का गाड़ी चलाते थे। जबकि मृतक का दोस्त नवादा थाना क्षेत्र के वीडियो ब्लॉक रोड निवासी स्व. बिहारी पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पांडेय है।

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार की सुबह अपने दोस्त सुमित कुमार पांडेय के साथ बाइक द्वारा वीडियो ब्लॉक रोड से बाईपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट जा रहे थे। उसी दौरान सपना सिनेमा मोड़ मंदिर के समीप बेलगाम स्कार्पियो ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चंदेश्वर सिंह उर्फ करीमन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि सुमित कुमार पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular