Homeबिहारआराआरा में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट भाग रहे...

आरा में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काट भाग रहे उचक्के को लोगों ने पकड़ा

Sunil Dom: उक्त उचक्का नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी बुटन डोम का पुत्र सुनील डोम बताया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Sunil Dom
  • आरा सदर अस्पताल परिसर के न्यू ओपीडी भवन में सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर के न्यू ओपीडी भवन में इलाज कराने आये बच्चे के गले से लॉकेट काट कर दो उचक्के भागने लगे। तभी वहां मौजूद लोगों द्वारा खदेड़ कर एक उचक्के को दबोच लिया गया। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। लोगों ने उचक्के की जमकर धुनाई कर दी गई। घटना को लेकर सदर अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

Sunil Dom : उचक्का नवादा मोहल्ला निवासी बुटन डोम का पुत्र सुनील डोम

जानकारी के अनुसार उक्त उचक्का नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी बुटन डोम का पुत्र सुनील डोम बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर सदर अस्पताल परिसर के न्यू ओपीडी भवन में एक बच्चा अपने मां के साथ इलाज करने के लिए आया था और नंबर लगाने के लिए उसकी मां उसके साथ कतार में लगी हुई थी। तभी दो उचक्के आए और भीड़ का फायदा उठाकर उसके गले में रहे सोने के लॉकेट को काटकर भागने लगे।

महिला द्वारा शोर मचाने पर मौजूद लोगों द्वारा भाग रहे दो उचक्कों में से एक दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। तब उसने अपने भागे साथी के माध्यम से सोने के लॉकेट को मंगवाया और सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के सुपरवाइजर को सौंप दिया। इसके बाद पीड़ित के द्वारा किसी प्रकार का कोई लिखित आवेदन नही देने के कारण उसे छोड़ दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular