Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsआहर से किसान का मिला शव,सनसनी

आहर से किसान का मिला शव,सनसनी

khandol sandesh संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव के चेला ब्रह्म स्थान के समीप की घटना

khandol sandesh आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के खंडोल गांव के चेला ब्रह्म से समीप आहर में डूबने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग किसान खंडोल गांव निवासी स्व.जंग बहादुर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र मदन सिंह है। वह पेशे से एक किसान थे।

आहर में डूबने से बुजुर्ग किसान की मौत

khandol sandesh मृतक के परिजन ने बताया कि उनके खेत में धान कटनी का काम चल रहा था। जिसको लेकर वह शुक्रवार की शाम में खेत पर गए हुए थे। जब देर शाम घर वापस नहीं लौटे, तो उन्होंने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव आहर में पडा मिला है। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पहुंचे और शव की पहचान की। ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। बताया जाता है मृतक को दो पुत्र संतोष कुमार, मुनमुन सिंह एवं एक पुत्री ममता कुमारी है। मृतक की पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व भी हो चुकी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

Khabreapki.com देखें- खबरें आपकी – फेसबुक पेज – वीडियो न्यूज – अन्य खबरें

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप

देखें राजनीति जगत की खबरें – नीतीश कुमार को सातवीं बार बिहार का मुख्यमंत्री पद

देखें स्वास्थ्य संबंधित खबरें – आरा शहर के अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हॉस्पिटल

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular