Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर-मामूली विवाद में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर बुजुर्ग को मार...

भोजपुर-मामूली विवाद में लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर बुजुर्ग को मार डाला

इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

बुधवार की शाम पेशाब करने को लेकर गांव के एक शख्स से बेटे का हुआ था विवाद

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़की हरदिया गांव में गुरुवार की शाम एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें मार डाला गया। जानकारी के अनुसार मृतक बड़की हरदिया गांव निवासी राम अयोध्या यादव हैं। उन्होंने इलाज के लिये सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम बुजुर्ग का बेटा दिनेश यादव गांव के बधार में लघुशंका कर था। उस दौरान गांव के ही एक शख्स ने उसे धक्का दे दिया। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया और नोकझोंक हुई थी। हालांकि तब बात खत्म हो गयी थी।

पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियां अद्भुत और अकल्पनीय: डॉ.प्रेम रंजन

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इस बीच गुरुवार की शाम राम अयोध्या यादव अपने घर के दरवाजे पर खड़े थे। तब वह शख्स वहां से गुजर रहा था। इस दौरान वह उनके दरवाजे पर खड़ा हो गया और कहने लगा कि मुझे क्यों देख रहे हो? इसे लेकर विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया। उसके बाद उस शख्स व उसके परिवार के कुछ लोगों ने बुजुर्ग पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिये गांव के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन आरा सदर अस्पताल लाये जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

भोजपुर में कोरोना के तीन और पाॅजिटिव मरीज मिले

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular