Homeराजनीतगरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया लालू यादव का 73...

गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया लालू यादव का 73 वां जन्मदिन

लालू यादव के जन्मदिन पर युवा नेता कन्हैया प्रसाद ने गरीबों के बीच बांटे भोजन के पैकेट्स

गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 73 वां जन्मदिन

कोरोना काल में बिहार के अंदर तथा बाहर रहने वाले लोगों का रखा गया ख्याल-नीतीश कुमार

आरा। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 73 वां जन्मदिन गुरुवार को गरीब सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर राजद के युवा नेता कन्हैया प्रसाद द्वारा आरा शहर के विभिन्न स्लम बस्तियों में रहने वाले के गरीब, लाचार और असहाय परिवरों के बीच भोजन के पैकेट्स का वितरण किया गया। भोजन का पैकेट्स पाकर जरूरतमंद लोग तथा उनके बच्चे काफी खुश दिखे।

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने पार्टी के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता कर मांगा सुझाव

इस मौके पर युवा नेता कन्हैया प्रसाद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव दुखियों का दुःखहर्ता, बेसहारों का सहारा, बेज़ुबानों की जुबान एवं बिहार का अभिमान हैं। उनका जन्मदिन आज गरीब सम्मान दिवस के रुप में मनाया गया। उन्होंने लालू प्रसाद की लंबी उम्र और 2020 में राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में सफलता के लिए कामना की।

Food-distributed-on-Lalu-Yadavs-birthday-.jpg
लालू प्रसाद के जन्मदिन पर युवा नेता कन्हैया प्रसाद ने गरीबों के बीच बांटे भोजन के पैकेट्स

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

हत्या के पीछे वर्चस्व की भी चर्चा, एक कुख्यात का भी आ रहा नाम=पढिए पुरी खबर विस्तार से…

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular