HomeNewsबिहारगाजे-बाजे के साथ किया गया लंगूर का अंतिम संस्कार

गाजे-बाजे के साथ किया गया लंगूर का अंतिम संस्कार

Ganga Ghat in Bahoranpur-शव यात्रा निकाल लोग पहुंचे बहोरनपुर के गंगा घाट

jay kumar

जयश्री राम का नारा लगाते लंगूर का विधिवत किया गया अंतिम संस्कार

बिहिया के पिपरा जगदीश गांव का गुरुवार का वाक्या

पोल पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से लंगूर की मौत के बाद लोगों का निर्णय

आरा। गांवों में इंसानियत आज भी जिंदा है। यहां जानवरों से भी प्रेम किया जाता है। बिहिया प्रखंड के पिपरा जगदीश गांव में कुछ ऐसा ही वाक्या देखने को मिला। जहां करंट लगने से लंगूर की मौत होने के बाद गाजे-बाजे के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा भी निकाली गयी, जिसमें काफी लोगों ने भाग लिया। जयश्री राम का नारा लगाते लोग बहोरनपुर के गंगा गाट गये और अंतिम संस्कार किया गया।

Langur monkey cremated at Ganga Ghat in Bahoranpur
जयश्री राम का नारा लगाते लंगूर का विधिवत किया गया अंतिम संस्कार

बिहिया के पिपरा जगदीश गांव का गुरुवार का वाक्या

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

बताया जाता है कि पिपरा जगदीश गांव के बधार में बिजली के पोल पर चढ़ने के दौरान एक लंगूर को करंट लग गया था। इससे लंगूर की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित किया और शव का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से करने का निर्णय लिया गया। उसके बाद शव यात्रा निकाली गयी। ग्रामीण दो ट्रैक्टर पर सवार हो विभिन्न रास्तों से होते हुए (Ganga Ghat in Bahoranpur) बहोरनपुर घाट पहुंचे। ट्रैक्टर के आगे-आगे करीब 25 बाइक पर सवार लोग चल रहे थे जो जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। पूरे इलाके में लोगों के लंगूर ( हनुमान) प्रेम की चर्चा चलती रही।

पढ़ें-भोजपुर में बालू घाट पर गरजी बंदूक, दो को लगी गोली, एक की मौत

‘खबरें आपकी‘ से विशेष बातचीत-बोली महिला चिकित्सक-सर्वाइकल कैंसर का भी टीका ले बच्चियां

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular