Homeराजनीतजदयू ने जारी की 90 सदस्यों की जिला कमिटी,महिला सहित सभी वर्गों...

जदयू ने जारी की 90 सदस्यों की जिला कमिटी,महिला सहित सभी वर्गों को दिया प्रतिनिधित्व

Bhojpur JDU List-जिला संगठन में पहली बार जदयू ने बनाया जिला संगठन प्रभारी एवं अभियान प्रभारी

jay kumar

14 प्रखण्ड अध्यक्ष, 13 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 25 सचिव सहित 25 जिला कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए

आरा। जिला जदयू भोजपुर ने आज अपनी कमिटी के विस्तार करते हुए जिला कमिटी की विधिवत घोषणा की है। जदयू के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कमिटी की सूची जारी करते हुए कहा कि इस बार कमिटी में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया गया है। कमिटी में महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी मिली है। संगठन को धारदार बनाने के लिए जिला संगठन में इस बार संगठन प्रभारी एवं जिला अभियान प्रभारी भी बनाए गए है। इन्होंने बताया कि इस बार कमिटी में 14 प्रखण्ड अध्यक्ष, 13 उपाध्यक्ष, 25 महासचिव, 25 सचिव सहित 25 जिला कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए है।

भोजपुर जदयू संगठन प्रभारी सह उपाध्यक्ष के पद पर शहर के गोला मुहल्ला निवासी अशोक कुमार चौबे उर्फ पप्पू चौबे, अभियान प्रभारी सह उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह उर्फ भीम पटेल, गड़हनी निवासी शंभु प्रसाद सोनी को कार्यालय प्रभारी सह जिला प्रवक्ता तथा अजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

पढ़ें-भोजपुर में बालू घाट पर गरजी बंदूक, दो को लगी गोली, एक की मौत

Bhojpur JDU List– जिला उपाध्यक्ष

जिला संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर विनोद सिंह, ददन राम, शिवजी सिंह, रमेश गोंड, सत्येंद्र नारायण सिंह, मुमताज वारसी, ललन कुशवाह, वंशलाल शर्मा, महेंद्र मिश्रा, राजकुमार पटेल, पूर्व निगम पार्षद शशि सक्सेना बनाए गए हैं।

Bhojpur- JDU released the list of district organization

Bhojpur JDU List– जिला महासचिव

जिला महासचिव के पद पर हरेन्द्र यादव, छोटक उपाध्याय, अवधेश पांडेय, राजू रंजन रजक, पूनम दुबे, बैजनाथ सिंह, नेयाज खा, महमूद अंसारी, रमाकांत सिंह, संजय ज्ञानी, ओमप्रकाश मौर्य, अशोक कुशवाहा, नागेंद्र सिंह, श्रीकांत राम, शिवशंकर सिंह, गुरुशरण सिंह, देवकांत सिंह, महेंद्र तुरहा, उमेश सिंह कुशवाहा, संजय चौधरी, इंद्रदेव पांडेय समेत 25 महासचिव बनाए गए हैं।

पढ़ें-शादी कर किन्नर बहु ससुराल पहुंची तो सास के उड़े होश,नंदनी को देखने उमड़ी गांववालों की भीड़

Bhojpur JDU List– जिला सचिव

वहीं जिला सचिव पद पर अचैबर चंद्रवंशी, मो. कासीम, अशोक सिंह, अशोक राम, कृष्णा प्रसाद, अनु निराला कुशवाहा, सोमनाथ कुशवाहा, करिया यादव, सुनील सिंह, मो. रहमत अली, शारदा देवी, सुमन श्रीवास्तव, रिंकू चौधरी, असगर इमाम, रविनंदन पंडित, रूबी मिश्रा, किरण देवी, कमेंद्र यादव, नीरज सिंह, निधि सिंहा, परमात्मा कुमार सिंह, देवेन्द्र तिवारी, मो. जावेद समेत 25 सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है।भोजपुर जिला के 25 वरीष्ठ, कर्मठ सम्मानित नेताओं को जिला कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।.

Bhojpur JDU List– प्रखण्ड अध्यक्ष

भोजपुर जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर आरा से सुद्धांशु सिंह, अगिआंव से धर्मेन्द्र यादव, बड़हरा से दुर्गा पटेल, तरारी से सुधीर कुमार सिंह, जगदीशपुर से मनजी चौधरी, सहार से फिरोजा खातून, बिहिया से श्रीराम महतो, उदवंतनगर से मुकुल सिंह, चरपोखरी से अशोक पांडेय, पीरो से अक्षयलाल चौधरी, कोईलवर से जयशंकर कुशवाहा, गड़हनी से अमरीश सिंह,सन्देश से विपिन विश्वास एवं शाहपुर से उमेशचन्द्र उर्फ मुन्ना पांडेय का मनोनयन किया गया है।

जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने नवमनोनीत जिला जदयू के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि नव मनोनीत जिला कमिटी के गठन से जिले में दल के कार्यो में काफी मजबूती आएगी।

‘खबरें आपकी‘ से विशेष बातचीत-बोली महिला चिकित्सक-सर्वाइकल कैंसर का भी टीका ले बच्चियां

जदयू के नेता राधाचरण साह, विजयेन्द्र यादव, कृष्णा जी अधिवक्ता, सत्यनारायण सिंह,भाई बरमेश्वर, कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा, प्रदेश सचिव अशोक कुमार शर्मा, नंदकिशोर यादव, विश्वनाथ सिंह,जयप्रकाश चौधरी, विष्णुकांत तिवारी, निर्मल सिंह शक्रवार, हरेन्द्र तोमर, रामसकल सिंह भोजपुरिया, महेश कुशवाहा, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक और अंशु सिंह सिग्रीवाल ने जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

Bijay singh

Most Popular