Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजभोजपुर में विवाहिता की गला घोंट हत्या, शव कुआं में डाला

भोजपुर में विवाहिता की गला घोंट हत्या, शव कुआं में डाला

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियां बधार स्थित कुआं से मिला शव

15 अप्रैल से अपने ससुराल संदेश थाना के फुलाड़ी गांव से गायब थी महिला

बिहार। भोजपुर में एक विवाहिता की गला घोंट हत्या कर दी गयी और साक्ष्य मिटाने के लिये शव को भी गायब कर दिया गया। शनिवार की सुबह उसका शव अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियां गांव के बधार में स्थित एक कुआं से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतका संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव का रहने वाला प्रमोद यादव के पत्नी तेतरी देवी है। वह 15 अप्रैल से ही अपने ससुराल से गायब थी।

उसके गले में गोल गहरे निशान व शरीर पर साड़ी नहीं होने से हत्या की आशंका जतायी जा रही हैं। कुएं से शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिये शव सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि कमरियां गांव के कुछ ग्रामीण शनिवार की सुबह मवेशी चराने बधार में गये थे। तभी उन्हें कुएं में शव दिखा। इस पर ग्रामीण शोर मचाने लगे, जिससे आसपास के गांवों के लोग जुट गये। बाद में अजीमाबाद व संदेश थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को कुएं से निकाला गया।

बक्सर में कोरोना संक्रमण प्रभावित 2 लोगों के संपर्क में आए थे 33 लोग

Marriage strangled in Bhojpur dead body put in well 1

मृतका के भाई ने 16 अप्रैल को थाना में दिया था आवेदन

आरा। विवाहिता के भाई विद्यानंद यादव ने बताया कि उसकी बहन 15 अप्रैल से ही गायब थी। इसकी सूचना मिलने पर उसके द्वारा 16 अप्रैल को ही संदेश थाने में बहन के गायब होने का आवेदन दिया था। इस दौरान उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन भी की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। अभी उसकी तलाश की जा रही थी कि शनिवार की सुबह उसका शव मिल गया।

आराः स्वास्थ्य कर्मी के भतीजे को लगी गोली,

सात साल पहले हुई थी तेतरी की शादी

आरा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव के रहने वाले वकील यादव की बेटी तेतरी की शादी 2012 में संदेश थाना क्षेत्र के फुलाड़ी गांव के सुमिर यादव के लड़के प्रमोद यादव के साथ हुई थी। उसके बाद तेतरी देवी को एक ढाई वर्ष की लड़की व ढेड़ वर्ष का एक लड़का हुआ। मृतका के पिता व भाई ने बताया कि ससुराल वाले अक्सर पैसे की मांग कर रहे थे। इसके लिए तेतरी के साथ में मारपीट भी की जाती थी। वहीं घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले गांव से फरार बताए जाते हैं।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular