Homeबिहारआराबाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गली में टहल रहे युवक को मारी...

बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गली में टहल रहे युवक को मारी गोली

MUFASSIL THANA: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गली में टहल रहे एक युवक को गोली मार दी।

MUFASSIL THANA: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गली में टहल रहे एक युवक को गोली मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट : MUFASSIL THANA
    • जख्मी का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में शुक्रवार की रात घटी घटना

आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गली में टहल रहे एक युवक को गोली मार दी। उसे कमर में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए शहर‌के निजी अस्पताल लाया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी वीर नारायण सिंह का 38 वर्षीय के पुत्र अरविंद कुमार है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह निजी अस्पताल पहुंचे और जख्मी से मिलकर घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

इधर, अरविंद कुमार ने बताया कि गांव में शिव काली मंदिर पर शुक्रवारी पूजा चल रहा था, जिसको लेकर शुक्रवार की रात वह काली मंदिर पर शुक्रवारी देखने गए थे। घर लौटने के क्रम में जैसे ही वे अपने गली में प्रवेश किए। तभी उन्हें पटाखा छोड़ने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह गली के मोड़ पे आए, तो एक स्पेलंडर बाइक पर सवार दो बदमाशो द्वारा उन्हें कमर पर गोली मार दी गई। उसके बाद उनके द्वारा गांव के मंत्री के दरवाजे पर भी तीन राउंड फायरिंग की गई। उसके बाद वे दोनो वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल ले आए।

हालांकि उक्त बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने युवक को गोली क्यों मारी। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। जबकि इलाज कर रहे सर्जन डॉ. विकास ने बताया कि जख्मी को गोली कमर पर बीचोबीच लगी है। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है। डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है। लेकिन उसे अभी ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular