Homeराजनीतराष्ट्रवादी पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संयोजक सह संस्थापक शेर सिंह राणा...

राष्ट्रवादी पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संयोजक सह संस्थापक शेर सिंह राणा का हुआ स्वागत

राष्ट्रवादी पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संयोजक सह संस्थापक शेर सिंह राणा का हुआ स्वागत

आरा। माता पद्मिनी के आत्म बलिदान के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रवादी पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संयोजक सह संस्थापक शेर सिंह राणा के शाहाबाद आगमन पर स्थानीय चंदवा स्थित “हेल्थ हैवन हॉस्पिटल” के “टेरेस गॉर्डन” पर अभिनंदन किया गया। नागरी प्रचारणी सभागार में शुक्रवार को होने वाले शौर्य दिवस पर चर्चा की गई। अभिनंदन समारोह के आयोजक सह निदेशक हेल्थ हेवन हॉस्पिटल डॉ. कुमार जितेंद्र ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में मुगल शासकों से लेकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ वीरो के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। शौर्य दिवस उन वीरो एवं वीरांगनाओं के बलिदान दिवस के रुप में मनाया जाता है। जो गर्व की बात है। हम शाहाबाद जनपद के तमाम लोगों की तरफ से शेर सिंह राणा सिंह का हार्दिक अभिनंदन करते हैं और कल के शौर्य दिवस को सफल बनाने में अपना हर संभव प्रयास करेंगे। समारोह में मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह प्रभारी बिहार, ठाकुर दुष्यंत सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिलेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, सुधीर सिंह, राकेश सिंह, मंटू सिंह मुखिया, अभय सिंह, राजेश कुमार सिंह, समरेश सिंह, इंद्रभान सिंह, बबलू पांडेय, सतेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, प्रकाश सिंह, संजीव सिंह, रोहित सिंह, रवि सिंह, अमृता सिंह, सुधांशु सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विद्यासागर सिंह, सुमित सिंह, पिंटू भट्ट, दिनेश यादव, अमरनाथ ओझा एवं राजा शर्मा ने प्रमुख भूमिका निभाई एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वेद प्रकाश सागर ने किया‌

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular