HomeबिहारArrahदुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

Flag March: भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Flag March
  • डीएम तनय सुल्तानिया एवं एसपी राज ने संयुक्त रूप से किया नेतृत्व
  • आप मनाएँ त्योहार सुरक्षित माहौल में, इसके लिए प्रतिबद्ध हैं हम

आरा। भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक राज ने किया। इसके अलावे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने भी फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च में सदर एसडीओ रश्मि सिन्हा, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु, सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, नगर थानाध्यक्ष देवराज राय, नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी समेत अन्य पुलिस ऑफिसर शामिल थे।

पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के लिए सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाह से बचे। कोई भी सूचना पुलिस को‌ दें।

इधर, भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी द्वारा भोजपुर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular