Homeबिहारआरा भोजपुरधार्मिक ग्रंथ देकर विदाई समारोह में सम्मानित किया गया

धार्मिक ग्रंथ देकर विदाई समारोह में सम्मानित किया गया

Post Office Ara आरा शहर के प्रधान डाकघर आरा के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ भोजपुर इकाई के तत्वाधान में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता सिधेश्वर प्रसाद डाक अधीक्षक एवं संचालन संजय कुमार ने किया।

jay kumar

इस सम्मान समारोह में प्रधान डाकघर आरा के अवकाशप्राप्त असिस्टेंट पोस्टमास्टर सुनील दत्त सिंह एवं अभिकर्ता विश्वनाथ प्रसाद एवं सेनापति मेहता को बुके, अंगवस्त्र एवं धार्मिक ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया, साथ ही स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गयी। सम्मान समारोह में अभिकर्ता रामशंकर पांडेय द्वारा सुनील दत्त सिंह को सम्मान-पत्र प्रदान किया गया।

Post Office Ara – प्रधान डाकघर आरा के प्रांगण में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

कार्यक्रम का शुभारंभ भोजपुर के लोकप्रिय गायक सतीश मुन्ना द्वारा भजनों से किया गया। सभा को संबोधित करनेवालों में रामजी प्रसाद, तारकेश्वर प्रसाद, रंजय सिंह, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रामाशंकर पांडेय आदि ने किया। अपने संबोधन में सुनील दत्त सिंह को कर्मनिष्ठ, धर्मनिष्ठ एवं सभी को सम्मान देने वाला बताया। इस अवसर पर डाक उपाधीक्षक संध्या कुमारी, डाकपाल प्रमोद कुमार सिंह, शिवजी प्रसाद, रजनीश कुमार, गोवर्धन सिंह, नागेश सिंह एवं अभिकर्ता संघ के सैंकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर कर की गयी धोखाधड़ी

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular