Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारआरा मंडल कारा से कुख्यात सात बंदी भेजे गये दूसरे जेल

आरा मंडल कारा से कुख्यात सात बंदी भेजे गये दूसरे जेल

Ara Mandal Kara – सुमन राय सहित अन्य को कटिहार एवं राजकिशोर पाल सहित अन्य को अररिया मंडल कारा शिफ्ट किया गया

खबरे आपकी Ara Mandal Kara आरा मंडल कारा, आरा से सात कुख्यात बंदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया है। इनमें तीन को मंडल कारा कटिहार और चार को अररिया भेजा गया है। बुधवार की देर शाम सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच नये जेल में पहुंचा दिया गया। प्रशासनिक दृष्टिकोण से इन बंदियों का जेल ट्रांसफर किया गया है।

भोजपुर डीएम और एसपी की अनुशंसा एवं कारा व सुधार सेवाएं आईजी के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है। जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है। जेल सूत्रों के अनुसार सुमन राय, बिट्टू कुमार और नवीन उपाध्याय को मंडल कारा कटिहार भेजा गया है।

वहीं देवानंद ठाकुर उर्फ टुन्नु ठाकुर, पिंटू आलम उर्फ अमजद अली, राजकिशोर पाल और करण सिंह उर्फ घुरल को अररिया मंडल कारा में शिफ्ट किया गया है। इधर, जेल में बंद चिन्हित कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

एक-एककर आधा दर्जन से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर फटे

डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर कर की गयी धोखाधड़ी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular