Homeआरा भोजपुरशाहपुरकृषि भवन शाहपुर में शारदीय खरीफ महोत्सव का हुआ आयोजन

कृषि भवन शाहपुर में शारदीय खरीफ महोत्सव का हुआ आयोजन

Kharif Festival Shahpur: प्रखंड ई किसान भवन शाहपुर में बुधवार को शारदीय खरीफ महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।

Kharif Festival Shahpur: प्रखंड ई किसान भवन शाहपुर में बुधवार को शारदीय खरीफ महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट्स: Kharif Festival Shahpur
    • किसानों को बताये गये उन्नत खेती के तरीके

आरा/शाहपुर: प्रखंड ई किसान भवन शाहपुर में बुधवार को शारदीय खरीफ महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सुप्रिया वर्मा, आत्मा कार्यालय वीटीएम विनय कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, पशुपालन पदाधिकारी, राजद अध्यक्ष शिवपरसन यादव, भाजपा नगर सह बीसूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय, बीएओ राजन शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

खरीफ महोत्सव कार्यशाला में उन्नत किस्म की फसल की उपज पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि मिट्टी की जांच कराकर ही खेती करें, क्योंकि मिट्टी के अनुरूप खेती से पैदावार बढ़िया होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के द्वारा धान की बीचड़ा व फसल में लगने वाले कीट पर रोकथाम एवं उपचार के बारे में बताया गया।

आत्मा कार्यालय वीटीएम विनय कुमार के द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए नवीनतम योजनाओं की जानकारी हेतु कृषि एप के बारे में सभी किसानों को बताया गया। कृषि समन्वयक के द्वारा पौधों में फसलों में लगने वाले बीमारी और उसका निराकरण करने के तरीके बताए गए। नीतीश कुमार के द्वारा बागवानी की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी।

पढ़ें: कृषि वैज्ञानिक की ओर से शाहपुर में किसानों को दी गई…

इस मौके पर बीसूत्री अध्यक्ष अंकित पांडेय ने योजनाओं को सही समय पर वितरण करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने की बात कही। वहीं बीडीओ ने कहा कि बीज वितरण एवं तकनीकी व्यवस्था के संबंध में कोई भी परेशानी होती है तो उन्हें सूचित करें। उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सिद्दार्थ कुमार, नीतीश कुमार, किसान सलाहकार विश्वकर्मा प्रसाद, रणधीर गोस्वामी, समनवयक सीमा राय, कृषि समनवयक किसान सलाहकार रविभूषण, किसान श्री सम्मान से सम्मानित किसान उमेशचंद्र पांडेय सहित कई अधिकारी और प्रतिनिधि प्रमुख रूप से थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular