Homeआरा भोजपुरशाहपुरभोजपुर में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, सनसनी

भोजपुर में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, सनसनी

एफएसएल की टीम और डीआईयू की टीम ने किया साक्ष्य एकत्रित

Shiv Pujan Rai: भोजपुर के बहोरनपुर थाना अंतर्गत टीकापुर गांव में बीती रात के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Shiv Pujan Rai
    • फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस
    • एफएसएल की टीम और डीआईयू की टीम ने किया साक्ष्य एकत्रित

आरा/शाहपुर: भोजपुर के बहोरनपुर थाना अंतर्गत टीकापुर गांव में बीती रात के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव निवासी शिवपूजन राय है।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर, बिहिया और स्थानीय थाने के पुलिस पदाधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

जगदीशपुर एसडीपीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम और डीआईयू की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा साक्ष्य एकत्रित किया गया। मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। बॉडी को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular