Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsरंगदारी का केस नहीं उठाने पर सीएसपी संचालक की जमकर पिटाई

रंगदारी का केस नहीं उठाने पर सीएसपी संचालक की जमकर पिटाई

Sinha Bazar – रंगदारी और केस नहीं उठाने पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की पिटाई, पटना रेफर

संचालक पर केस उठाने और गवाही नहीं देने का दबाव दे रहे थे आरोपित

Sinha Bazar आरा। भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा गंगा घाट के समीप रविवार को रंगदारी नहीं देने और केस उठाने से इंकार करने पर एक सीएसपी संचालक की जमकर पिटाई कर दी गई। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी सीएसपी संचालक सिन्हा गांव निवासी अजय कुमार है। वह वर्ष 2010 से ही सिन्हा बाजार (Sinha Bazar) में वसुधा केंद्र सह ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। मारपीट करने का आरोप गांव के ही तीन-चार लोगों पर लगा है।

रंगदारी नहीं देने पर 2010 में की गयी थी संचालक की पिटाई, चल रहा केस

सिन्हा ओपी क्षेत्र के सिन्हा गंगा घाट के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

जख्मी संचालक अजय कुमार के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उससे वर्ष 2010 में ही रंगदारी की मांग की गयी थी। उससे प्रति माह दो से तीन हजार रुपये की मांग की जा रही थी। उसे सीएसपी संचालक के पिता द्वारा सिन्हा ओपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बाद से ही आरोपितों द्वारा केस उठाने का दबाव दिया जा रहा था। इस बीच पिछले साल केस का ट्रायल शुरू हो गया। उस मामले में 4 दिसंबर को संचालक की गवाही होने वाली है। उसको लेकर आरोपितों द्वारा गवाही नहीं देने का दबाव डाला जा रहा था। इससे उसने इंंकार कर दिया। उसी विवाद में रविवार की दोपहर वह जब अपने पिता को स्नान कराने सिन्हा गंगा घाट पर गया था। तभी सभी आरोपित वहां आ धमके और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

Khabreapki.com देखें- खबरें आपकी – फेसबुक पेज – वीडियो न्यूज – अन्य खबरें

Chhath Puja in England – लंदन में बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular