HomeNewsबिहारसस्पेंड जवान पुलिस लाइन के बदले भोजपुर के सुदूर थानों में करेंगे...

सस्पेंड जवान पुलिस लाइन के बदले भोजपुर के सुदूर थानों में करेंगे ड्‌यूटी

SP Big Action : भोजपुर में दो थानेदारों से शोकॉज

गेसिंग के धंधे में आठ क्रॉस मोबाइल जवान सस्पेंड

खबरे आपकी बिहार/आरा: SP Big Action आरा शहर में गेसिंग और जुए के अड्डों पर छापेमारी के बाद एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुये एसपी ने दोनों थानों के संबंधित एरिया के आठ क्रॉस मोबाइल के जवानों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दोनों थानों के थानेदारों से भी शोकॉज किया गया है। एसपी राकेश कुमार दूबे द्वारा इसकी पुष्टि की गयी है।

jay kumar

कार्य में लापरवाही में दोनों इलाकों के क्रॉस मोबाइल के जवानों पर गिरी गाज

नगर व नवादा के थानेदार से भी एसपी ने किया शोकॉज, डीएसपी को करेंगे रिपोर्ट

बुधवार को एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि लॉकडाउन में इस तरह भीड़ जमा होना और गेसिंग व जुआ का धंधा चलना पुलिस की बहुत बड़ी लापरवाही है। इस मामले में उन इलाकों के आठ क्रॉस मोबाइल के जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों थानेदारों से भी स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। दोनों थानेदार एसडीपीओ को रिपोर्ट करेंगे। उसके बाद डीएसपी की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी। एसपी के अनुसार अब निलंबित क्रॉस मोबाइल जवान पुलिस लाइन के बदले आयर, तियर, तरारी, शाहपुर आदि सुदूर थानों में डयूटी करेंगे। 

पढ़े :- फर्जी जांच रिपोर्ट संलग्न कर अवकाश पर चले गये दो डॉक्टर

पढ़े :- फिल्मी गाने गाकर लोगों को जागरूक कर रहे टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर

पढ़े :- भीड़ को हटाने से नाराज बदमाशों ने की पुलिस पर रोडे़बाजी, बाइक क्षतिग्रस्त

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular