Sunil Yadav Bilauti: भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया थाना क्षेत्र के बिलौना मोड़ के समीप फोरलेन पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
- हाइलाइट: Sunil Yadav Bilauti
- बिलौना मोड़ के समीप हादसा, बिहिया जा रहे थे सुनील यादव
आरा। भोजपुर जिला अंतर्गत बिहिया थाना क्षेत्र के बिलौना मोड़ के समीप फोरलेन पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी सुनील यादव (45) के रूप में हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर यातायात परिचालन को बाधित कर दिया।
बताया जाता है कि मृतक सुनील यादव बाइक से बिहिया जा रहे थे। इसी दौरान बिलौना मोड़ के समीप पीछे से आ रहे एक टेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिहिया थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।
दुर्घटना के बाद टेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों के अनुसार सुनील यादव बिहिया स्थित रेस्किंग हाउस नामक दुकान में काम करते थे। उनके दो पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर रखा है।















