Homeबिहारआरा भोजपुरपरसियां में शिवजी चौधरी की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

परसियां में शिवजी चौधरी की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Shivji Chaudhary Parsiyan आरा। चन्द्रिका बद्री बालिका उच्च विद्यालय, परसियां के संस्थापक स्वर्गीय शिवजी चौधरी की 28वीं पुण्यतिथि गुरुवार को विद्यालय परिसर में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं के बीच पाठ्य-पुस्तकों के साथ-साथ कलम, पेंसिल, लेखन पुस्तिका एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि श्री शिवजी चौधरी ने बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में परसियां पंचायत के मुखिया धर्मेन्द्र चौबे, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कलावती देवी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य राजकुमारी, कमलकांत चौधरी, दिनेश कुमार चौधरी, कुमारी चांदनी, मनोरंजन कुमार, गुड्डू कुमार ठाकुर, राजशेखर कुमार, राजेश तिवारी, राजीव रंजन, निर्मल कुमार चौधरी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने स्व. शिवजी चौधरी के शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular