Thursday, April 24, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारविद्युत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से खेत में गये...

विद्युत करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से खेत में गये युवक की मौत

बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में सोमवार की देर शाम की घटना

इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम रास्ते में तोड़ा दम

मिथुन हत्याकांड-प्राथमिकी में मिथुन के पिता ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या का लगाया आरोप

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के फरना गांव में सोमवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। खेत में जाने के दौरान करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी जान चली गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृत युवक फरना गांव निवासी गणेश चौधरी का पुत्र करण कुमार चौधरी है।

संदेश विधायक की करीब 12 करोड़ की अचल संपत्ति पर प्रशासन की नजर

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम रास्ते में तोड़ा दम

बताया जाता है कि सोमवार की शाम वह खेत की ओर गया हुआ था। इस दौरान वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि मवेशियों के घुसने से रोकने के लिये खेत के चारों ओर तार लगाया गया है। उसी तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। उसी तार में सट जाने से उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Electrical-wire.jpg
मवेशियों के घुसने से रोकने के लिये खेत के चारों ओर तार लगाया गया है

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

हत्या के पीछे वर्चस्व की भी चर्चा, एक कुख्यात का भी आ रहा नाम=पढिए पुरी खबर विस्तार से…

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular