HomeNewsबिहारपूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में जारी है सघन टिकट जांच...

पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में जारी है सघन टिकट जांच अभियान

Railway Ticket Checking-24 से 30 सितम्बर के मध्य 20 हजार से अधिक मामले सामने आए

jay kumar

खबरे आपकी पटना/हाजीपुर: Railway Ticket Checking पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं, ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।

पढ़ें- आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र पड़ोसी की पत्नी को भगा ले जाना वाला गिरफ्तार

महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा समय-समय पर उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश जारी किया जाता रहा है, कि बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जाए, ताकि उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। 24.09.2021 से 30.09.2021 तक सभी मंडलों में व्यापक रूप से टिकट जांच किया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा के कुल 20337 मामले सामने आए, जिससे जुर्माने के रूप में 01 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

पढ़ें- पार्टी में बना प्लान और शाम में गोलियों से भून दिया गया माले नेता का पुत्र

Railway Ticket Checking-दंडस्वरूप 01 करोड़ से भी अधिक का रेल राजस्व हुआ प्राप्त

इस दौरान धनबाद मंडल में 5376 लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के पकड़ा गया, जिनसे दंडस्वरूप लगभग 32 लाख रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। इसी तरह सोनपुर मंडल में 10426 लोगों से 47 लाख से अधिक रूपए, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 831 लोगों से 3.80 लाख रूपए, समस्तीपुर मंडल में 3614 लोगों से 21 लाख से अधिक की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। दानापुर मंडल में 27.09.2021 से 29.09.2021 तक 03 दिन में बिना टिकट यात्रा के कुल 333 मामले सामने, जिससे 1.22 लाख रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए। बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ हेतु यह अभियान निरंतर जारी है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी।

ये भी पढ़ें-जिंदगी इम्तिहान लेती है… गाने वाले दारोगा दिलीप कुमार निराला की जिंदगी की शुरु हुई परीक्षा

ये भी पढ़ें-प्रेम प्रसंग और पैसे लेनदेन के बाद बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने कथित प्रेमिका पर चलायी गोली

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular