Homeचर्चित न्यूजघर से फरार युवती को चंडीगढ़ से पुलिस ने किया बरामद

घर से फरार युवती को चंडीगढ़ से पुलिस ने किया बरामद

Tier Bihiya – अपनी सहेली के साथ चंडीगढ़ चली गयी थी युवती

खबरे आपकी Tier Bihiya बिहिया. तियर थाना क्षेत्र के एक गांव से घर से फरार 19 वर्षीय युवती को मोबाईल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद कर लिया है. बरामद युवती से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अपनी सहेली के साथ वह चंडीगढ़ घूमने के लिए चली गयी थी.

jay kumar

जानकारी के अनुसार युवती की रोहतास जिला के सासाराम की रहने वाली विवाहित सहेली अपने पति के साथ चंडीगढ़ में रहकर प्राईवेट जॉब करती है. युवती की सहेली जब सासाराम आयी हुई थी तो गत् एक फरवरी को युवती अपने घर में बिना बताये सासाराम चली गयी तथा अपनी सहेली के साथ वहां से चंडीगढ़ चली गयी. मामले को लेकर युवती के पिता ने तियर थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

Rajiv Kapoor का हार्टअटैक से निधन,कपूर फैमिली में शोक की लहर

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुलिस ने युवती के मोबाईल को सर्विलांस के आधार पर चंडीगढ़ में पाया जहां तियर पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया. पुलिस बरामद युवती का आरा कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करवाने में जुटी हुई है.

अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में सबसे युवा केंद्रीय मंत्री का रिकॉर्ड बना चुके शाहनवाज हुसैन बने बिहार में मंत्री

Loot gang in Ara-आरा शहर में झपट्टा मार गिरोह का आतंक बढ़ा

Bijay singh

Most Popular