HomeNewsनहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान

Union minister RamVilas Paswan दिल्ली में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस

कई लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

Union minister RamVilas Paswan केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार की शाम असमायिक निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। देश के कई राजनेताओं, उधोगपतियों एवं प्रबुद्ध लोगो ने अपनी संवेदना व्रायक्त की है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस बात की जानकारी रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर दी है। चिराग पासवान ने अपने बचपन का एक फोटो अपने पिता के साथ ट्वीट किया, जिसमें वे पासवान के गोद में बैठे हैं और लिखा है- “पापा… अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ है।

बता दें कि दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का इलाज चल रहा था। जहां आज उनका निधन हो गया। Union minister RamVilas Paswan रामविलास पासवान एलजेपी के संस्थापक थे। इन्होंने अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना भी की थी। एनडीए सरकार में खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान बिहार से राज्यसभा के सदस्य थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बिहार चुनावों को लेकर अहम फैसले रामविलास पासवान की अस्वस्थता के चलते खुद चिराग ही ले रहे थे। हाल ही में चिराग ने ही लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया की पार्टी बिहार में एनडीए के साथ जाने की बजाए अकेली चुनाव लड़ेगी।

पुलिस ने कहा न्यायालय द्वारा मुखिया बुटेश्वर यादव को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया गया है

राकेश ओझा ने कहा कि शाहपुर की मासूम जनता के भावनाओं के साथ खेल रहे है मंटू तिवारी व भुअर ओझा

एक प्राइवेट अस्पताल की डाक्टर पेट चीरने के बाद कैंसर होने की बात कह बच्चेदानी निकालने से किया इंकार

साहबों व दफ्तरों का चक्कर लगा थका परिवार अब बजरंग बली से लगा रहा गुहार, हनुमान चालीसा का पाठ

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular