Wednesday, June 25, 2025
No menu items!
Homeचर्चित खबरेंचर्चित खबरपिरौंटा बैंक डकैती में वांटेड गिरफ्तार

पिरौंटा बैंक डकैती में वांटेड गिरफ्तार

खबरे आपकी आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा स्थित पीएनबी की शाखा में डकैती के मामले में पुलिस ने आखिरी वांटेड (Wanted) को भी गिरफ्तार कर लिया। वह बड़हरा थाना क्षेत्र के नेकनाम टोला निवासी अजीत कुमार यादव है। उसे इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों के बयान के पर अप्राथिमकी आरोपित बनाया गया था। इस मामले में अन्य बदमाश पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी राकेश कुमार दूबे की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है।

Wanted-दिनदहाड़े पीएनबी की पिरौंटा शाखा में हुई थी लूट

बता दें कि 27 अप्रैल की दोपहर पीएनबी की पिरौंटा शाखा में धावा बोल कर बदमाशों ने दो लाख 38 हजार लूट लिये थे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में एक लुटेरा भी मारा गया था। वहीं पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कुछ ही दिनों में घटना में शामिल और लाइनर सहित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। लूट में इस्तेमाल हथियार, बाइक और लूटे गये कुछ पैसे भी बरामद किये गये थे।

पढ़े : 21 अक्टूबर 2018 में कुख्यात अपराधी हीरो ने की थी फायरिंग, मैनेजर हत्याकांड

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पढ़े : हत्या का केस सुलह नहीं करने पर प्रतिशोध में वारदात,छह लोगों को किया आरोपित

पढ़े : ब्यूटी पार्लर व श्रृंगार स्टोर के आड़ में होता था शराब बिक्री का धंधा,ब्यूटिशियन गिरफ्तार

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular